Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

लव अफेयर के कारण पत्नी ने करवाई पति की हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी

rk
4 months ago
लव अफेयर के कारण पत्नी ने करवाई पति की हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी

लव अफेयर के कारण पत्नी ने करवाई पति की हत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर बीच सड़क पति की हत्या करवा दी। हादसे के बाद मोबाइल और झुमके देकर प्रेमी और उसके साथियों को मौके से भगा दिया, जिससे वारदात को लूटपाट की घटना का रूप दिया जा सके।

हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। घटना 30 जनवरी की रात जिले के रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम से गुजरने वाली सड़क पर हुई थी।

पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद आज मंगलवार को मृतक आशीष(27) की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली के अलावा उसके प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20), सादुलशहर (श्रीगंगानगर) और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी, (श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि शादी से नाखुश पत्नी कुछ दिनों बाद ही पीहर लौट गई, फिर अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर पति की मर्डर की प्लांनिग की। इसके बाद ससुराल लौटी और 30 जनवरी की रात को घूमने के बहाने प्रेमी को इशारा कर पति की हत्या करवा दी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: