Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में जल्द शुरू होगा जल जीवन-मिशन का दूसरा चरण, जेजेएम 2.0 के तहत एमओयू करना वाला पहला राज्य बना

rk
2 months ago
राजस्थान में जल्द शुरू होगा जल जीवन-मिशन का दूसरा चरण, जेजेएम 2.0 के तहत एमओयू करना वाला पहला राज्य बना

राजस्थान में जल्द शुरू होगा जल जीवन-मिशन का दूसरा चरण, जेजेएम 2.0 के तहत एमओयू करना वाला पहला राज्य बना

जयपुर। प्रदेश में जल जीवन मिशन का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। इसे लेकर जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत राजस्थान ने जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू किया है। जेजेएम 2.0 के तहत केंद्र से एमओयू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना है।

यह एमओयू मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल की मौजूदगी में साइन किया गया।

प्रदेश में वर्ष 2019 में जेजेएम का पहला चरण शुरू हुआ था। इसमें कथित घोटाले की जांच एसीबी, सीबीआई और ईडी कर रही है। मामले में कांग्रेस के तत्कालीन जलदाय मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिलहाल वे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हैं।

एमओयू से प्रदेश में जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

वहां से अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया है। यह एमओयू राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सीएम बोले- केंद्र और राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा।

उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: