Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

रेंज में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा, अब इतने गुर्गें को दबोचा

Bansal
5 months ago
रेंज में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा, अब इतने गुर्गें को दबोचा


 रेंज में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा, अब इतने गुर्गें को दबोचा
बीकानेर।  बीकानेर रेंज में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के अलावा 5 अन्य आपराधिक गिरोह भी पुलिस के निशाने पर हैं। पिछले 2 महीनों में विभिन्न गैंगों से जुड़े 48 गुर्गों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पुलिस ने गैंगस्टरों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े युवकों की विस्तृत कुंडली तैयार कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई है।पुलिस मुख्यालय से मिले इनपुट के आधार पर बीकानेर रेंज पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के सीधे संपर्क में रहने वाले 57 लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े 467 लोगों की पहचान की है। इन सभी के व्यवसाय, चल-अचल संपत्ति, आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रेंज कार्यालय में विशेष टीम काम कर रही है।रेंज में 1168 आदतन अपराधी चिन्हितबीकानेर रेंज में वर्तमान में 1168 आदतन अपराधी चिन्हित हैं, जिनमें 1073 सक्रिय बताए गए हैं। पुलिस ने माफिया, तस्करों और हार्डकोर अपराधियों की अवैध संपत्तियों का भी रिकॉर्ड तैयार किया है। रेंज के 29 बदमाशों की संपत्तियों को जब्ती और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विशेष धरपकड़ अभियानों के जरिए अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। अब फोकस गैंगस्टरों के उन सहयोगियों पर है जो आर्थिक, तकनीकी या अन्य माध्यमों से उनकी मदद कर रहे हैं।बीकानेर में 467 लोग गैंगस्टरों के संपर्क मेंपुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर जिले में 57 लोग गैंगस्टर रोहित गोदारा के सीधे संपर्क में हैं, जबकि 467 लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जुड़े हुए पाए गए हैं। पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दी है। उनकी संपत्ति, व्यवसाय, आपराधिक इतिहास और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि गैंग नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
किस जिले में कौन-सी गैंग सक्रिय
बीकानेर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग, रोहित गोदारा गैंग, विशाल पचार गैंग
श्रीगंगानगर: लॉरेंस गैंग, रोहित गोदारा गैंग, अमित उर्फ जैक पंडित गैंग
हनुमानगढ़: आरजू बिश्नोई गैंग, सज्जन बालसमंदिया गैंग, विशाल पचार गैंग
चूरू: रोहित गोदारा गैंग
दो माह में गिरफ्तार गुर्गे
बीकानेर: 3
श्रीगंगानगर: 19
हनुमानगढ़: 18
चूरू: 8
कुल: 48 गिरफ्तार

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: