Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

rk
1 week ago
बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

बीकानेर। बीछवाल थाना पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पिस्टल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1 मई, 26 को बीछवाल पुलिस थाने के एसएचओ प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर विकास बिश्नोई और किशन सिंह राजपूत को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनसे कड़ी पूछताछ की, तो हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता चला।

गिरफ्तार आरोपियों से मिले इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाली गैंग के मुख्य गुर्गों महबूब उर्फ डिफॉल्टर और सत्तार खान उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि ये सभी आरोपी शहर में फिरौती वसूलने या किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुशीला, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, रवि कुमार शामिल थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: