Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा के चलते बैठक संपन्न, बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का संकल्प

rk
2 weeks ago
आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा के चलते बैठक संपन्न, बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का संकल्प

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल की बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा गंगाशहर मंडल प्रभारी दीपक पारीक उपस्थित रहे।

उन्होंने मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, संगठन की कार्यशैली को सुदृढ़ करने तथा शक्ति केंद्र संयोजकों की टीमों के गठन एवं उनके दायित्वों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही पार्टी स्थापना दिवस सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

बैठक में मंडल पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन अंकुश चोपड़ा ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में गोविंद सारस्वत, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,जिला मीडिया संयोजक कमल गेहलोत,जिला मंत्री सुनीता हटीला, मुल्तान बैद,जेठमल मेघवाल, डॉ. किशनलाल मेघवाल, हुलास भाटी, तुलसीराम, ईन्दर चन्द राव, इंदरचंद मालु, शिखरचंद डागा, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक,   पुष्पा कंवर, मण्डल मंत्री स्वाति छाजेड़, अशोक कुमार सैन,मंण्डल उपाध्यक्ष छेलाराम  मेघवाल, रितिक यादव, ओमजी नायक, मघाराम नाई, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, श्रीकृष्ण पाणेचा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद भाटी, रवि मारू एवं मंडल मंत्री शिव प्रजापत सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: