Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बदमाशों के हौसले बुलंद गौशाला में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, कैंपर गाड़ी से बाइक को कुचला

rk
2 months ago
बदमाशों के हौसले बुलंद गौशाला में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, कैंपर गाड़ी से बाइक को कुचला


बदमाशों के हौसले बुलंद गौशाला में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, कैंपर गाड़ी से बाइक को कुचला
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना नोखा में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जांगलू निवासी संदीप पुत्र राजाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि तीन मार्च को शाम करीब छह बजे वह अपने साथी राकेश पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई निवासी कूदसू के साथ मोटरसाइकिल पर जांगलू से नोखा की ओर जा रहा था। जब वे हियादेसर में गौशाला और स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से बिना नंबर की सफेद कैंपर गाड़ी तेज गति से आई और उन्हें कुचलने की नीयत से उनकी ओर दौड़ाई।
रिपोर्ट में बताया गया कि जान बचाने के लिए दोनों मोटरसाइकिल छोडक़र सडक़ किनारे गौशाला की तरफ भागे, लेकिन आरोपी बंशीलाल पुत्र मानाराम गोदारा निवासी हियादेसर ने कैंपर से उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया। इसी दौरान भींयाराम पुत्र चूनाराम जाट भी दूसरी बिना नंबर की कैंपर लेकर आया और उसने भी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद दोनों गाडिय़ों से कई लोग लाठियां, लोहे की रॉड और क्रिकेट बैट लेकर उतरे और गौशाला के अंदर घुसकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए संदीप के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों के साथ लाठी, बैट और रॉड से जमकर मारपीट की गई, जिससे उन्हें सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
परिवादी ने बताया कि शोर सुनकर गौशाला के श्रमिक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि मदनसिंह ने संदीप की जेब में रखे 69 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि राकेश की जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और सिम भी छीन लिया।
ग्रामीणों और कूदसू गांव के सरपंच के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को आरोपियों से छुड़ाया गया। घायल संदीप और राकेश को पहले नोखा के बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर बंशीलाल पुत्र मानाराम गोदारा, भींयाराम पुत्र चूनाराम, ओमप्रकाश पुत्र सुखाराम गोदारा, नन्दकिशोर पुत्र शिवलाल गोदारा, पुखराज पुत्र तुलछाराम गोदारा, मदनसिंह पुत्र नेमसिंह, ईश्वरसिंह पुत्र भरतसिंह राजपुरोहित और शिवलाल पुत्र चुनाराम ब्राह्मण निवासी हियादेसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई तनसुखराम को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: