Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

टाउन हॉल के बढ़े किराए के विरोध में उतरे नगर के कलाधर्मी

Bansal sadi
4 months ago
टाउन हॉल के बढ़े किराए के विरोध में उतरे नगर के कलाधर्मी

टाउन हॉल के बढ़े किराए के विरोध में उतरे नगर के कलाधर्मी
बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा बीकानेर के टाउन हॉल के हाल ही में बढ़ाए गए किराए के विरोध में शुक्रवार को गांधी पार्क में नगर के लगभग डेढ़ सौ रंगकर्मियों, साहित्यकारों, संगीतकारों और लेखकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक सुर में सभी ने टाउन हॉल के बढ़े हुए किराए का पुरजोर विरोध किया। कलाकारों ने इसके लिए सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया जिसके लिए बीकानेर थियेटर यूनिट के तत्वावधान में एक संघर्ष समिति का गठन किया जिसमें सर्व सम्मति से अभिषेक आनंद आचार्य को संयोजक नियुक्त किया गया। 
आचार्य ने बताया कि बीकानेर में कला की समस्त विधाओं के आयोजन के लिए उपलब्ध एकमात्र प्रेक्षागृह टाउन हॉल का किराया जहां अब से पूर्व में 550 किराया व 550 विधुत खर्च के रूप में बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा लिया जाता था जिसे हाल ही में बढ़ा कर सीधा 10000 किराया व 2000 धरोहर राशि कर दिया गया जिसे किसी भी संस्था के लिए वहन करना अत्यधिक कठिन हो गया है। इसी संदर्भ में सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे कर टाउन हॉल के किराए को पूर्ववर्त किए जाने की मांग की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: