Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ठेके के पार्टनर एवं सेल्समैन ने साथी कर्मचारी और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने

Bansal sadi
1 month ago
ठेके के पार्टनर एवं सेल्समैन ने साथी कर्मचारी और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने


ठेके के पार्टनर एवं सेल्समैन ने साथी कर्मचारी और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने
बीकानेर।  जामसर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर हिसाब-किताब को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ठेके के एक पार्टनर एवं सेल्समैन ने साथी कर्मचारी और उसके रिश्तेदारों पर मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण सिंह पुत्र हजारी सिंह राजपूत निवासी पलाना, हाल सेल्समैन एवं पार्टनर, शराब ठेका जामसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 6 जुलाई की रात ठेका बंद होने के बाद वह हिसाब-किताब का मिलान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ मौजूद लालम सिंह निवासी कानासर ने पुरानी रंजिश के चलते उसके सिर पर थाली से हमला कर दिया और नीचे गिराकर हाथ-पैर मरोड़ दिए, जिससे उसके सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं। प्रार्थी का आरोप है कि इसके बाद लालम सिंह के रिश्तेदार, जो ठेके पर ही काम करते हैं, उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि लालम सिंह उसकी जेब से हिसाब के 10 हजार रुपए निकालकर ले गया और जाते समय धमकी दी कि यदि आगे से ठेके का हिसाब किया तो जान से मार देंगे।   पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी उम्मेद सिंह को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: