Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, इन जिलों में अलर्ट जारी

rk
1 month ago
राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, इन जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान, इन जिलों में अलर्ट जारी 

खुलासा ऑनलाइन। राजस्थान में गर्मी ने समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के गर्म और शुष्क रुख के कारण सीमावर्ती इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, जहां पारा करीब 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, चूरू और उदयपुर सहित कई शहरों में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा और श्रीगंगानगर में भी दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस किया गया।

दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, हालांकि रात के समय तापमान गिरने से हल्की ठंडक बनी हुई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। पाली में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फतेहपुर (सीकर) में 11 डिग्री और करौली में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात और पाकिस्तान से सटे अरब सागर क्षेत्र में बने एंटी साइक्लोन के कारण उच्च दबाव की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से आसमान साफ है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। साथ ही पाकिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण राजस्थान के साथ गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: