Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

टी20 विश्वकप : 19 साल में 150 प्रतिशत बढ़ी ईनामी राशि, जानें, विजेता टीम को मिलेंगे कितने रुपये

Bansal sadi
5 months ago
टी20 विश्वकप : 19 साल में 150 प्रतिशत बढ़ी ईनामी राशि, जानें, विजेता टीम को मिलेंगे कितने रुपये

टी20 विश्वकप : 19 साल में 150 प्रतिशत बढ़ी ईनामी राशि, जानें, विजेता टीम को मिलेंगे कितने रुपये

टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। टूर्नामेंट को दो फाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इसके साथ ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि मौजूदा टूर्नामेंट में किस टीम का सिर ताज सजा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 

दो बार विजेता बना है भारत
भारतीय टीम दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

पिछली बार की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा कुल प्राइज मनी
टी20 विश्व कप की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इस टूर्नामेंट की कमर्शियल वैल्यू भी लगातार बढ़ी है। पिछले 19 वर्षों में आईसीसी ने लगातार ईनामी राशि में बढ़ोतरी की है। आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल ईनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है। 2024 टी20 विश्व कप की तुलना में ये करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली बार कुल ईनामी राशि 11.25 मिलियन डॉलर ( आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी। विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे, जबकि उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.64 करोड़ रुपये) की राशि मिली थी। 
2007 और 2026 टी20 विश्व कप की ईनामी राशि
टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। पहले संस्करण का विजेता भारत बना था जिसे उस समय 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (आज की तारीख में लगभग 11 करोड़ रुपये) की ईनामी राशि मिली थी। वहीं, 2024 में भारत को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे। इस बार आईसीसी ने फिर इजाफा किया है। विजेता टीम को अब तीन मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये) की ईनामी राशि मिलेगी जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक है। यानी 2007 की तुलना में इस बार विजेता टीम की ईनामी राशि में करीब 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.67 करोड़ रुपये) मिलेंगे। 
किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?
विजेता और उपविजेता टीम के अलावा सेमीफाइनल में जिन दो टीमों का सफर समाप्त हुआ उन्हें एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। यानी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, पांचवें से 12वें स्थान की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
इस तरह बंटेगी टी20 विश्व कप 2026 की ईनामी राशि
दौर    राशि
विजेता    तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता    1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें    0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें    0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें    0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: