भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने झटके 2-2 विकेट
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने झटके 2-2 विकेट
राइजिंग स्टार्स एशिया कप वनडे में दोहा में मुकाबला, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; 47 ओवर में 301 रन बनाए
दोहा। राइजिंग स्टार्स एशिया कप वनडे मुकाबले में भारत-A और पाकिस्तान-A के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोहा में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान-A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।
पाकिस्तान ने 47 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना लिए। टीम के सात विकेट गिर चुके हैं और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा है।
भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए हैं।
पाकिस्तान के बल्लेबाज फरहान यूसुफ ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अहमद दानियाल उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ