Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

टी20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

rk
2 months ago
टी20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह
 
खुलासा ऑनलाइन। टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
 
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया।
 
न्यूजीलैंड की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 100 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया।
 
फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि एलन ने उससे भी तेज 33 गेंदों में सेंचुरी बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। न्यूजीलैंड अब दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है, इससे पहले टीम 2021 में भी फाइनल खेल चुकी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: