Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर

Bansal sadi
5 months ago
सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर
बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्री फाउंडेशन विंग की सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड के द्वितीय लेवल के घोषित परिणाम में संस्थान के कक्षा 10 की छात्रा ऐश्रा भट्ट ने  अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में तीसरी रैंक और राजस्थान में प्रथम रैंक हासिल की है। ऐश्रा को इस उपलब्धि पर रू 1200 का नकद पुरस्कार व स्टेट टॉपर अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। इनके पिता देवल भट्ट और माता सुची रावत है।  
 इसी प्रकार कक्षा 9वीं के छात्र वाहिद ने विज्ञान विषय में पूरे भारत में पांचवी रैंक और राजस्थान में प्रथम रैंक हासिल की है। वाहिद को इस उपलब्धि पर रू 1000 का नकद पुरस्कार व स्टेट टॉपर अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। इनके पिता याकूब अली व माता नगीना बानो है। कक्षा 8वीं के छात्र जय शर्मा ने हिंदी विषय में पूरे भारत में 14 वीं रैंक और एक्सीलेंस मैडल अवॉर्ड भी प्राप्त किया है। कक्षा 9वीं की छात्रा साईना बिश्नोई ने हिंदी विषय में पूरे भारत में 16वीं रैंक हासिल की है। कक्षा 9वीं की शाजिया परिहार ने अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में 18वीं रैंक हासिल की है। कक्षा 8वीं की देवेशी सुथार ने अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में 20वीं रैंक व कक्षा 9वीं के युवराज अग्रवाल ने गणित विषय में पूरे भारत में 22वीं रैंक हासिल की है। विगत् वर्ष इस परीक्षा में संस्थान से 2 विद्यार्थी राजस्थान टॉपर रह चुके हैं। 
 विदीत रहे इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड के द्वितीय लेवल में सिंथेसिस से 153 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रीफाऊन्डेशन की टीम, इस परीक्षा के लिए  विशिष्ट टैस्ट सीरीज, हर विषय पर समतुल्य ध्यान, अपने कठोर परिश्रम और पेरेंट्स के मोटीवेशन को दिया। गुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। गुरूजनों द्वारा बच्चों को मोटीवेट किया गया कि ये सफलता की पहली सीढी है और अब लगातार इसी प्रकार से कठोर परिश्रम करना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: