Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

2 months ago
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

15 मई को ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा. इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव और सुख-संपन्नता का कारक माना गया है. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, वृषभ राशि में प्रवेश करने के बाद सूर्य की 4 राशियों पर शुभ दृष्टि रहेगी. सूर्य जब वृषभ राशि में रहेंगे, तब अधिक मास भी रहेगा. इसके बावजूद चार राशियों पर सूर्य की कृपा निरंतर बनी रहेगी. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.


वृषभ राशि
सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं. इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. ऐसे में आपके आर्थिक मामलों में मजबूती देखने को मिल सकती है. जमीन-जायदाद, नए मकान या वाहन जैसे सुख आपको प्राप्त हो सकते हैं. पैतृक संपत्ति का सुख भी आपको मिल सकता है. उधार-कर्ज में दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार, खासकर माता की ओर से सहयोग या कोई कीमती उपहार मिलने की संभावना रहेगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव ही हैं. सूर्य का जब शुक्र की राशि वृषभ में गोचर होगा तो सिंह राशि वालों के घर-परिवार नई खुशियों की दस्तक होगी. लोगों के बीच तालमेल बेहतर होगा. धन की स्थिति में भी सुधार होगा. जिन लोगों के घर में पैसों से जुड़ी दिक्कत चल रही थी, वो बहुत जल्द दूर होगी. आय और खर्च में बैलेंस बनाकर चलेंगे. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की भी धन की स्थिति सुधार लेगी. व्यापारी लोगों का मुनाफा डबल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं. कहीं से रुका हुआ पैसा भी आपके पास वापस आ सकता है. भविष्य के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. कार्य के प्रति आपकी लगन सकारात्मक प्रभाव पैदा करेगी. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं.

मीन राशि
ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों बढ़त पर रहेंगे. इससे आपको करियर में खूब लाभ मिलेगा. कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से करेंगे. सूर्य के इस गोचर के बाद आपका जीवन को समझने का नजरिया भी बेहतर होगा. कीमती उपहारों से घरवालों को खुश करने पर ध्यान रहेगा. हालांकि आपकी आय में और जमापूंजी पर इसका कोई खास फर्क नहीं होगा. आपको अतिरिक्त स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है. रोग-बीमारियों से भी आपका बचाव होगा.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: