Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नशीली गोलियां बेचने के लिए लाने वाले और सप्लायर को इतने साल का कठोर कारावास

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: नशीली गोलियां बेचने के लिए लाने वाले और सप्लायर को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर: नशीली गोलियां बेचने के लिए लाने वाले और सप्लायर को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर। एनडीपीएस की विशेष कोर्ट में पीठासीन अधिकारी प्रमोद बंसल ने 25000 नशीली गोलियां ट्रोमाडोल बेचने के लिए लाने वाले और जयपुर के सप्लायर को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों अपराधियों को दो लाख रुपए का आर्थिक दंड भी भुगतना होगा। 19 जनवरी, 21 को नयाशहर पुलिस थाने के एसएचओ गोविन्दसिंह चारण शाम को गश्त करते मुरलीधर व्यास कॉलोनी पहुंचे तो वहां शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के पास एफ सेक्टर में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर कार्टन उठाकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और कार्टन चेक किया तो 100 पैकेट में 25000 नशीली गोलियां ट्रोमाडोल बरामद हो गईं। पुलिस ने अभियुक्त बच्छासर निवासी विष्णुसिंह को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस मामले की जांच तत्कालीन गंगाशहर पुलिस थाने के एसएचओ राणीदान उज्जवल ने की। 

अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह जयपुर निवासी शशि भारती से नशीली गोलियां लेकर आया था। पुलिस ने जयपुर से सप्लायर शशि भारती को गिरफ्तार किया और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। एनडीपीएस कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को दोषी माना और 12-12 साल के कठोर कारावास व दो-दो लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कराने पर अभियुक्तों को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 12 गवाहों के बयान हुए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: