Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सेटेलाइट अस्पताल में अचानक लगी आग, प्रशासन तुरंत पहुंचा मौके पर

Bansal sadi
3 months ago
सेटेलाइट अस्पताल में अचानक लगी आग, प्रशासन तुरंत पहुंचा मौके पर


सेटेलाइट अस्पताल में अचानक लगी आग, प्रशासन तुरंत पहुंचा मौके पर 
बीकानेर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जिले के समस्त सरकारी और निजी अस्पतालों में 'फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कार्मिकों को आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) के संचालन की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विस्तार से समझाई गई। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर रीफिलिंग सुनिश्चित की जाए और फायर एग्जिट (निकास द्वार) को हमेशा बाधा मुक्त रखा जाए। इस अवसर पर डॉ रविंद्र गोदारा, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और संबंधित अस्पताल प्रभारियों ने मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग की।
बिना पैनिक हुए आग पर काबू पाने का अभ्यास
जिला फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र तनेजा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अभ्यास किया गया कि अस्पताल परिसर में धुआं दिखने या आग लगने की स्थिति में बिना घबराए किस प्रकार शांत रहकर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण में खाली स्थान पर छोटी आग लगाकर उसे अग्निशमन यंत्र के स्प्रे से बुझाने का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। स्टाफ को सिखाया गया कि यंत्र का पिन कैसे निकालना है और कितनी दूरी से आग के आधार पर स्प्रे करना है। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भी आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सुरक्षित निकास के बारे में जानकारी दी गई।
फायर अलार्म और वाटर स्प्रे सिस्टम की जांच:
जिन बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वचालित फायर अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम (पानी के फव्वारे) लगे हैं, वहां उनकी कार्यक्षमता जांची गई। कृत्रिम धुआं उत्पन्न कर यह देखा गया कि अलार्म कितनी जल्दी सक्रिय होता है और वाटर स्प्रे सिस्टम सही ढंग से काम कर रहा है या नहीं। साथ ही इन संस्थानों में लगे अन्य उपकरणों का भी मॉक ड्रिल के दौरान सफल परीक्षण किया गया।
डॉ साध ने बताया कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं बढऩे की आशंका रहती है, ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्मिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: