राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बीकानेर में गुरुवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बीकानेर में गुरुवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया
बीकानेर। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बीकानेर में गुरुवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुव्र्यवहार और कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र आक्रोशित हो गए। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज में छह सूत्रीय मांग पत्र लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एबीवीपी महानगर सहमंत्री हरीश के साथ कॉलेज के एचओडी रामस्वरूप द्वारा दुव्र्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
छात्रों की मांग थी कि दुव्र्यवहार के मामले में कॉलेज प्रशासन माफी मांगे। विरोध बढऩे पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर स्थिति को संभाला। वहीं, छात्रों के अनुसार एचओडी रामस्वरूप ने मौके पर पहुंचकर अपने व्यवहार को लेकर छात्रों से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
एबीवीपी विभाग संयोजक मेहुल शर्मा ने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेते हैं। कई बार शिक्षक कॉलेज आते हैं, लेकिन कुछ मिनट की क्लास लगाने के बाद चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को अपनी समस्याएं रखने पर धमकियां भी दी जाती हैं। मेहुल शर्मा ने खेल गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों से खेल गतिविधियों के नाम पर फीस ली जा रही है, लेकिन सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फीस लेने के बावजूद छात्रों को जिम की सुविधा भी नहीं मिल रही है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए व्यवस्थाओं में सुधार, नियमित कक्षाएं लगाने, छात्रों की समस्याओं का समाधान करने सहित अन्य मांगें रखीं। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ