Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाजपा नयाशहर मंडल

6 hours ago
चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाजपा नयाशहर मंडल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा नयाशहर मंडल द्वारा 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री भैरवरतन मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय श्री गोपालदास बजाज उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं गीतांजलि माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भैरवरतन स्कूल, बैगानी चौक से हुआ। हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली विद्यार्थियों की रैली ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति गीतों से वातावरण सराबोर कर दिया। यात्रा कोचरों का चौक, सुनारों की गुवाड़, पुरानी जेल रोड, ठंठेरा बाजार, रांगड़ी चौक, कोठारी मोहल्ला हुए पुन: भैरवरतन स्कूल पहुंची।

 


तिरंगा यात्रा में नारी शक्ति, युवा कार्यकर्ताओं एवं चारों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शीतल शरबत की व्यवस्था एवं तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के लिए सात्विक अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिरंगा अपने घर ले जाकर 15 अगस्त को अपने घर पर लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचे।
मंडल कार्यकर्ताओं ने कहा कि "हर घर तिरंगा" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

 


तिरंगा यात्रा में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री रमजान अब्बासी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री एवं नयाशहर मंडल प्रभारी श्याम सिंह हाड़ला,जितेंद्र सिंह राजवी, अशोक बोबरवाल, सरिता नाहटा, मुकेश ओझा, रामचंद्र सोनी, किशन चौधरी, महेंद्र बरडिय़ा, तारा सोनी, दुष्यंत तंवर एवं मधुसूदन शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, मंडल महामंत्री लोकेश हेमकार एवं सुनील जोशी के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
हर घर तिरंगा अभियान की मंडल संयोजक अलका हेमकार तथा सह-संयोजक शीतल गोलछा एवं आरती सोनी ने महिला कार्यकर्ताओं एवं नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बसु सिंगी, तीज कुमारी, सुरेंद्र कोचर, जुगल किशोर खडग़ावत, खेमचंद सोनी,शिव मेघवाल, त्रिलोचन भारद्वाज, नरेश सोनी, देवेंद्र सोनी, गुलाबचंद सोनी, रामस्वरूप सोनी, धर्मप्रकाश सोनी, योगेश बोथरा, नरेंद्र सोलंकी, विनोद जोशी, श्री अशोक माली, मदन सिंह एवं धनंजय हेमकार सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: