Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

rk
1 month ago
खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय 


बीकानेर। होली त्यौहार के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। दक्षिण भारत से राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 06543 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च 2026 तक कुल 3 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और वहां से 6:55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06544 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 14 मार्च से 28 मार्च तक कुल 3 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से रात 1 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 8:40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 8:50 बजे प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

त्योहारों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे का विशेष प्लान होली, दीपावली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में काम करने वाले राजस्थान और उत्तर भारत के लोग त्योहारों पर बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर अतिरिक्त यात्री भार को संभालने की रणनीति अपनाता है। यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन भी इसी योजना का हिस्सा है, जिससे कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार की विशेष रेल सेवाओं से यात्रियों को आरक्षण मिलने में आसानी, भीड़ में कमी और यात्रा में बेहतर सुविधा मिलती है। साथ ही यह व्यवस्था त्योहारों के दौरान रेलवे नेटवर्क को अधिक संतुलित बनाए रखने में भी मदद करती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: