Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

शराब की दुकान पर देर रात बदमाशों ने जानलेवा हमला, नगदी व मोबाइल छीना, एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज

Bansal
1 month ago
शराब की दुकान पर देर रात बदमाशों ने जानलेवा हमला, नगदी व मोबाइल छीना, एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज


शराब की दुकान पर देर रात बदमाशों ने जानलेवा हमला, नगदी व मोबाइल छीना, एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज
नोखा। नोखा के बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान में देर रात बदमाशों द्वारा धावा बोलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10-15 लोगों ने दुकान का पिछला गेट तोडक़र अंदर प्रवेश किया, शराब और बीयर की पेटियां तोड़ दीं तथा दुकान में मौजूद सेल्समैन के साथ मारपीट की। इस दौरान नकदी और मोबाइल फोन छीनने के साथ शराब की बोतलें भी ले जाने का आरोप है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में जगदीशराम पुत्र जसाराम, उम्र 42 वर्ष, निवासी माणकपुरा, तहसील मूंडवा, नागौर ने बताया कि वह बस स्टैंड नोखा स्थित शराब की दुकान की देखभाल करता  है। 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे दुकान पर मौजूद उसके सेल्समैन मुलसिंह एवं दो अन्य कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवादी के अनुसार मुखमल पुत्र पप्पूराम सहित 10-15 लोग एकराय होकर दुकान में घुसे। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान का पिछला गेट तोड़ दिया और अंदर रखी शराब एवं बीयर की पेटियां तोडऩे लगे। विरोध करने पर सेल्समैन मुलसिंह तथा दो अन्य कर्मचारियों के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने सेल्समैन के गले से करीब 35-40 हजार रुपए नकद निकाल लिए। इसके अलावा कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जबरदस्ती छीनकर ले जाने तथा दुकान से शराब की कुछ बोतलें लूटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
परिवादी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद कर्मचारियों ने सुबह उसे पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसने नोखा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: