हाईवें पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैंली सनसनी, पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में
हाईवें पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैंली सनसनी, पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में
बीकानेर। अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जैतपुर और रानीसर गांव के बीच शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर महाजन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया पुलिस मृतक को भिखारी प्रवृत्ति का व्यक्ति मान रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति शनिवार सुबह भी मेगा हाईवे के किनारे घूमता हुआ देखा गया था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ