साजिद सुलेमानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नियुक्त
बीकानेर। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की ओर से साजिद सुलेमानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा नियुक्ति निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती, नई ऊर्जा और जनहित की आवाज़ को और अधिक बुलंदी प्रदान करेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी काबिलियत, मेहनत और बेहतरीन वक्तृत्व शैली से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साजिद सुलेमानी ने कहां कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ