Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान के स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे, बोले- धमाके हो रहे हैं

rk
3 months ago
राजस्थान के स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे, बोले- धमाके हो रहे हैं

राजस्थान के स्टूडेंट्स-कारोबारी हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे, बोले- धमाके हो रहे हैं

जयपुर। ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट और अन्य लोग फंस गए हैं।

शनिवार को अचानक एयरस्पेस बंद होने से इनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल्स भेजा गया। इस दौरान दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट के पास धमाके भी सुनाई दिए।

सभी ने भारत सरकार से इन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है। वहीं, अजमेर में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर 3 दिन के शोक का ऐलान किया है।

जयपुर एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। खाड़ी देशों में जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई हैं।

जोधपुर के 120 श्रद्वालु अबू धाबी में फंसे हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे।

महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी। कथा 28 फरवरी को खत्म हुई थी। शनिवार को सभी अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली।

जोधपुर के कारोबारी गजेंद्र महिया दोस्तों के साथ दुबई में फंसे हैं। वे 23 फरवरी को दुबई घूमने गए। रविवार को उनकी वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन कैंसिल हो गई।

हॉस्टल के पास गिरी मिसाइल

दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है।

सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया- जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं।

वहीं, कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंस गई हैं। वे कनाडा से इंडिया आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: