Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान रोडवेज को मिलेगी 207 नई बसें, एक्सप्रेस, एसी और नॉन एसी शामिल; सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी

rk
1 month ago
राजस्थान रोडवेज को मिलेगी 207 नई बसें, एक्सप्रेस, एसी और नॉन एसी शामिल; सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान रोडवेज को मिलेगी 207 नई बसें, एक्सप्रेस, एसी और नॉन एसी शामिल; सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 207 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल पर गुरुवार सुबह 09:15 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें एक्सप्रेस, एसी और नॉन एसी कैटेगरी की बसें शामिल हैं, जिनका संचालन प्रदेश के अलग-अलग रूट्स पर किया जाएगा।

प्रदेश में आम लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के उद्देश्य से बजट में नई बसें शामिल करने की घोषणा की गई थी। उसी के तहत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को 207 सर्विस मॉडल की बसें मिल चुकी हैं। इनमें ब्ल्यू लाइन 3x2 एक्सप्रेस, नॉन एसी 2x2 और एसी 2x2 बसें शामिल हैं, जिन्हें अब संचालन के लिए उतारा जा रहा है।

अलग-अलग कैटेगरी की बसें होंगी शामिल

कार्यक्रम के दौरान 100 ब्ल्यू लाइन 3x2 एक्सप्रेस, 79 नॉन एसी 2x2 और 28 एसी 2x2 बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इन बसों से लंबी दूरी के साथ-साथ इंटरसिटी रूट्स पर भी सुविधा बेहतर होगी। नई बसों में यात्रियों के लिए सीटिंग और सेफ्टी फीचर्स को ध्यान में रखा गया है।

बसों के शुभारंभ के साथ ही 700 महिला सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को आईएसआई मार्का हेलमेट भी बांटे जाएंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहेंगे। परिवहन और सड़क सुरक्षा से जुड़े इस कार्यक्रम को रोड सेफ्टी जागरूकता से भी जोड़ा गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: