Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान सरकार अब प्रदेश के सभी मंदिरों को देगी पट्टे, गांव में बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर लगेगा प्रतिबंध

rk
4 months ago
राजस्थान सरकार अब प्रदेश के सभी मंदिरों को देगी पट्टे, गांव में बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर लगेगा प्रतिबंध


राजस्थान सरकार अब प्रदेश के सभी मंदिरों को देगी पट्टे, गांव में बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर लगेगा प्रतिबंध
जयपुर राजस्थान में आबादी की जमीन पर बने सभी मंदिरों को राज्य सरकार पट्टे देगी। इसके अलावा गांवों में मीट की दुकानों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। अब बिना लाइसेंस गांवों में मीट की दुकानें नहीं चल सकेंगी।
विधानसभा में पंचायतीराज की अनुदान मांगों पर गुरुवार को बहस का जवाब देते हुए पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने मंदिरों को पट्टे देने की घोषणा की। दिलावर ने कहा- हम सबको देने वाला भगवान बिना पट्टे के बैठा है। भगवान हम सबको देता है तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पट्टा दें।
मंत्री बोले- हम अभियान चलाकर पट्टे देंगे
दिलावर ने कहा- हम कोशिश करेंगे कि अभियान चलाकर आबादी में बसे मंदिरों को पट्टा दें। मंदिर मूर्ति उस जगह की मालिक हो जाए। उसके बिना कई दिक्कतें आती है। मंदिर मूर्ति के नाम होगा तो मंदिर के नाम की डोली की जमीन अवाप्त होने पर मुआवजा मिल सकता है।
गांवों में शहरों की तर्ज पर बिना लाइसेंस मीट नहीं बेच सकेंगे
दिलावर ने शहरों की तर्ज पर गांवों में मीट की दुकानों पर शहरों वाले नियम लागू करने की घोषणा की है। दिलावर ने कहा- गांवों में भी अब शहरों की तरह ही मीट की दुकानों पर नियम लागू होंगे। मांस की दुकान लगाने के लिए नियम बने हुए हैं।
नियम यह है कि कमर्शियल दुकान होगी, उसमें ही वह अपनी मीट बेच सकता है, उसको लाइसेंस लेना पड़ेगा। फूड लाइसेंस लेना पड़ेगा। अब जानवर काटने के लिए वेटरनरी डॉक्टर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ उसका फोटो भी होगा ताकि एक जानवर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेकर 10 जानवर नहीं काट सके।
मीट की दुकान चलाने अब पंचायत की एनओसी लेनी पड़ेगी
दिलावर ने कहा- मीट की दुकान चलाने अब पंचायत की एनओसी लेनी पड़ेगी। आगे जाकर हम हमारे नियम बना लेंगे। आज के बाद में सभी अधिकारियों को निर्देश देता हूं कि कहीं भी राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र में मांस की दुकान नियमों के खिलाफ नहीं लगे।
पंचायती राज में क्लर्क भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की एसओजी से जांच
दिलावर ने कहा- 2013 में पंचायतीराज विभाग में क्लर्क भर्ती परीक्षा में धांधली हुई। भर्ती गड़बड़ी पर जिला परिषद सीईओ, एसीईओ सहयोग नहीं कर रहे , रिपोर्ट नहीं दे रहे। हम सहयोग नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, उन्हें चार्जशीट देंगे। इसमें करोड़ों का वारा न्यारा हुआ है, हम छोटे छोटे लोगों को कब तक पकड़ते रहेंगे। चोर को नहीं चोर की नानी को पकड़ेंगे। इस पूरे प्रकरण की जांचएसओजी से करवाएंगे ताकि मगरमच्छ छूट नहीं जाएं।
अफसरों को महीने में चार रात गांवों में गुजारनी होगी, रात्रि विश्राम नहीं करने पर गाड़ी छीन ली जाएगी
दिलावर ने कहा- अफसरों को महीने में चार दिन रात्रि विश्राम करना होगा। जिन अफसरों के पास सरकारी गाड़ी है और रात्रि विज्ञम नहीं करेंगे तो गाड़ी छीन ली जाएगी। काम तो करना ही होगा। यह नहीं चलेगा कि बुआजी से मिलने जाना है या ससुराल जाना है तो सरकारी टूर का बहाना बनाकर चले जाए, किसी भी जिले का अफसर कहीं भी जाकर कामों का निरीक्षण कर सकता है।
400 करोड़ की लागत से 457 समितियों में गायों के आश्रय स्थल बनेंगे
दिलावर ने कहा कि 457 पंचायत समिति क्षेत्रों में 400 करोड़ की लागत से गायों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगें। हर पंचायती समिति क्षेत्र में 20 हैक्टेयर में गायों के लिए आश्रय स्थल बनाएंगे, जहां पानी पीने के लिए कुंड, तलाब बनाएंगे। पास में वृक्षारोपण करेंगे, 8 हेक्टर में चारागाह का विकास होगा, गोबर से खाद बनाने का प्लांट भी लगाएंगे।
दिलावर बोले- डोटासरा ने क्या क्या घोटाले नहीं किए? ऐसे डकैत हमें शिक्षा देते हैं
दिलावर ने कहा- डोटासरा शिक्षा मंत्री रहे हैं, खुद को बड़ा विद्वान मानते हैं उन्होंने क्या—क्या घोटाले नहीं किए? आरपीएससी चैयरमेन और मेंबर भी मुख्यमंत्री और उन्होंने डेढ डेढ करोड़ में मेंबर बनाया। यह खुद मेंबर ने बताया जिससे मिले डॉ किरोड़ी जेल गए थे, उसने बताया कि हमसे इतन पैसा लिया है मेंबर बनने का। ऐसे डकैत हमें शिक्षा देते हैं कि भ्रष्टाचर की बू आती है। जिस दिन मुझसे भ्रष्टाचार की बू आएगी,उस दिन धरती पर नहीं रहूंगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: