Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान पुलिस का ड्रोन कवचअभियान शुरू, प्रदेशभर में आसमान से अब अपराधियों पर रखेंगे नजर

rk
Yatra.com
11 hours ago
राजस्थान पुलिस का ड्रोन कवचअभियान शुरू, प्रदेशभर में आसमान से अब अपराधियों पर रखेंगे नजर


राजस्थान पुलिस का ड्रोन कवचअभियान शुरू, प्रदेशभर में आसमान से अब अपराधियों पर रखेंगे नजर
 जयपुर. राजस्थान पुलिस ने आधुनिक तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण की नई मिसाल पेश की है। राज्य भर में ड्रोन कवच अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए आसमान से निरंतर निगरानी की जाएगी। यह अभियान खासतौर पर पर्व-त्योहारों, मेलों, भीड़ भरे आयोजनों और संवेदनशील इलाकों में अपराध को रोकने और त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू किया गया है। हाल ही पुलिस ने इसके लिए एक स्लोग्न लिखा है सुरक्षित आकाश, हर नागरिक की सुरक्षा।
चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
राजस्थान पुलिस अब तकनीक के जरिए आपकी सुरक्षा करेगी और अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस विभाग इसके लिए अपने कर्मचारियों को भी अपडेट कर रहा है। आधुनिक तकनीक और सजगता के समन्वय से 'राजस्थान पुलिस' पूरी तरह मुस्तैद है। अब 'ड्रोन कवच' के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी। राजस्थान पुलिस अब पारंपरिक गश्त के साथ-साथ प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रही है, जिससे अपराध मुक्त वातावरण बन सके।
राजस्थान पुलिस अब पारंपरिक गश्त के साथ ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर संदिग्ध गतिविधियों, यातायात प्रबंधन और जन सुरक्षा को मजबूत करेगी। लाइव फीड के जरिए कंट्रोल रूम में तुरंत जानकारी पहुंचाई जाएगी। संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइव फीड प्रदान करते हैं, जिससे पुलिस बल तत्काल एक्शन ले सके।
ड्रोन कवच से ये होगा फायदा
आसमान से 24म7 लाइव निगरानी
त्योहार, मेला और भीड़ वाले आयोजनों में खास तैनाती
लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम तक
दुर्गम, बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में प्रभावी निगरानी
यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में मदद
अपराध की घटनाओं में कमी की उम्मीद
संवेदनशील क्षेत्रों में होगी खास निगरानी
दुर्गम इलाकों, बॉर्डर क्षेत्रों और भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन लगातार उड़ान भरेंगे। त्योहारों, मेलों और बड़े कार्यक्रमों के दौरान असामाजिक तत्वों पर आसमान से पैनी नजर रखी जाएगी, जिससे अपराध की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। बड़े आयोजनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात तथा जन-सुरक्षा को सुगम बनाने के लिए यह तकनीक एक डिजिटल गाइड का कार्य करती है।
तकनीक और मानव शक्ति का अनोखा समन्वय
च्ड्रोन कवचज् अभियान में ड्रोन पायलटों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने इसे च्च्सुरक्षित आकाश, सुरक्षित राजस्थानज्ज् का अभियान बताया है। यह कदम पुलिसिंग को और अधिक तेज, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
नागरिकों से अपील
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता: राजस्थान पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। पुलिस का कहना है कि आइए, सुरक्षा के इस सफर में हम और आप मिलकर एक सजग समाज का निर्माण करें।
ड्रोन कवच से ऐसे रखेंगे निगरानी
त्योहारों और मेलों में असामाजिक तत्वों पर आसमान से कड़ी निगरानी।
दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में लाइव फीड के जरिए तुरंत कार्रवाई।
बड़े आयोजनों में यातायात प्रबंधन और जन सुरक्षा को मजबूत करना।
अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन को डिजिटल गाइड के रूप में उपयोग।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: