Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

Bansal
7 months ago
नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी
नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी
 
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “नगर थरपणा उत्सव” के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।
 
विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विधायक सेवा केंद्र द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहती है।
 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दो दिवसीय “नगर थरपणा उत्सव” का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा। 17 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से होगी, इसके पश्चात लक्ष्मीनाथ मंदिर में गढ़ गणेश पूजन किया जाएगा। शाम को विभिन्न वार्डों में भव्य सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
 
वहीं 18 अप्रैल को धरणीधर मंदिर में चंदा महोत्सव आयोजित होगा तथा जस्सूसर गेट सर्किट के भीतर दीपदान कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।
 
विधायक व्यास ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर बीकानेर के स्थापना दिवस को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव शहर की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।
 
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, सह संयोजक आशा आचार्य, राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, चोरूलाल सुथार, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार पांडिया, रामचन्द्र सोनी, जितेन्द्र बन,  ओमप्रकाश कुमावत, अर्जुन कुमावत, संतोष आचार्य, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: