Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

हवाई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा

rk
2 weeks ago
हवाई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा


हवाई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा
बीकानेर। महाजन कस्बे में खेत पर कब्जे की नीयत से घुसकर हवाई फायरिंग और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महाजन थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि परिवादी अलीशेर ने शुक्रवार को महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार,जोगेन्द्र सिंह, महावीर प्रसाद स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी, भादरराम स्वामी सहित 17-18 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर अलीशेर के खेत में घुस आए। उन्होंने खेत खाली करने की धमकी दी और विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर भय का माहौल बनाया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब कुछ अन्य लोग बीच-बचाव के लिए आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दो-तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का बीकानेर में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महावीर प्रसाद स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी, भादरराम स्वामी, अरुण कुमार (निवासी हरियाणा), सुनील (निवासी हरियाणा), रामभज (निवासी हरियाणा) और शनि (निवासी हरियाणा) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को  न्यायालय में पेश किया, जहां से अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। इस मामले की जांच अभी जारी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: