Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा

rk
8 hours ago
पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा

पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा

श्रीगंगानगर। जिले में बुधवार देर रात सदर थाना पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घायल गैंगस्टर की पहचान शकील अंसारी के रूप में हुई है, जो पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शकील अंसारी श्रीगंगानगर पहुंचा हुआ है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई।

बताया जा रहा है कि एजीटीएफ और सीआई रामविलास बिश्नोई के इनपुट पर एसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार सदर थाना प्रभारी सुभाष ढील के नेतृत्व में नाथावाली के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ के दौरान सदर थाना के कांस्टेबल कैलाश जाखड़ बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस टीम के अन्य जवान मनफूल, सलीम, राधेश्याम और रघुवीर भी कार्रवाई में शामिल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी श्रीगंगानगर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। घटना के बाद जिला अस्पताल और घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: