गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फायरिंग मामले में 12वीं गिरफ्तारी
गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फायरिंग मामले में 12वीं गिरफ्तारी
चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में हुए चर्चित फायरिंग मामले में पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के एक कथित गुर्गे को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के बहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बिंदू उर्फ मिंटू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे रतनगढ़ में हुई फायरिंग की वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
14 मई को हुई थी फायरिंग
यह वारदात 14 मई को रतनगढ़ शहर के वार्ड 21 स्थित रेलवे गुम चक्कर के पास हुई थी। मामले में 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुनील प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय सुनील प्रजापत अपने घर की ऊपरी मंजिल के पोर्च में टहल रहे थे। इसी दौरान घर के सामने सड़क पर दो नकाबपोश व्यक्ति पहुंचे।
आरोप है कि इनमें से एक व्यक्ति ने हथियार तानकर धमकी दी कि वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा का काम नहीं करने तथा उनके माता-पिता को एक करोड़ रुपए नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
धमकी देने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
अब पुलिस ने इस मामले में बिंदू उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में उसकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ