बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे 3 पैदल यात्रियों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत
बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे 3 पैदल यात्रियों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत
हनुमानगढ़। जिले के पल्लू में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां ब्रह्माणी के दर्शन करने पैदल जा रहे तीन यात्रियों को पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी जगदीश के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे पल्लू-नोहर मेगा हाईवे पर झेदासर और माहेला गांव के बीच हुई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ