बीडीए आयुक्त स्नेहल नाना बनीं माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक
बीडीए आयुक्त स्नेहल नाना बनीं माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक
बीकानेर. राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त एवं ढ्ढ्रस् अधिकारी स्नेहल नाना धाईगुड़े को शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग (्र-1) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के अनुसार, स्नेहल नाना अब बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की निदेशक के साथ समग्र शिक्षा अभियान (स्रूस््र) की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (सीनियर) का कार्यभार भी संभालेंगी। इसके अलावा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
स्नेहल नाना अपने वर्तमान पदों के दायित्वों के साथ ही आगामी आदेशों तक इन सभी पदों का कार्यभार संभालेंगी।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ