Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम अस्पताल: किडनी फेल प्रसूताओं में दो की मौत, इमरती देवी जोधपुर रेफर, कमला की हालात गंभीर बनी

2 weeks ago
पीबीएम अस्पताल: किडनी फेल प्रसूताओं में दो की मौत, इमरती देवी जोधपुर रेफर, कमला की हालात गंभीर बनी


पीबीएम अस्पताल: किडनी फेल प्रसूताओं में दो की मौत, इमरती देवी जोधपुर रेफर, कमला की हालात गंभीर बनी
बीकानेर।  पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हुई प्रसूताओं के मामले में एक और अहम अपडेट सामने आया है। मेडिसिन आईसीयू में भर्ती इमरती देवी को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिजेरियन डिलीवरी के बाद इमरती देवी की किडनी प्रभावित हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उनका क्रिएटिनिन लगातार बढ़ता रहा। शुक्रवार को जोधपुर  एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्हें रेफर करने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर कमला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती हैं और उनकी स्थिति में अभी तक कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।गौरतलब है कि पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद कुल छह प्रसूताओं की तबीयत बिगडऩे और किडनी संबंधी गंभीर जटिलताएं सामने आई थीं। इनमें से प्रीति (सूरतगढ़ निवासी) और शारदा नायक (रामपुरा बस्ती, बीकानेर निवासी) की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं इमरती देवी को अब बेहतर इलाज के लिए जोधपुरभेजा गया है, जबकि कमला सहित अन्य मरीजों का उपचार जारी हैइस पूरे मामले को लेकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है और पीडि़त परिवारों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग लगातार उठाई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: