झुलसने वालों के लिए पीबीएम अस्पताल अलर्ट तीन दिन तक 24 घंटे चलेगी विशेष बर्न यूनिट
झुलसने वालों के लिए पीबीएम अस्पताल अलर्ट तीन दिन तक 24 घंटे चलेगी विशेष बर्न यूनिट
बीकानेर। दीपावली के दौरान आतिशबाजी से होने वाले संभावित हादसों को देखते हुए बीकानेर का पीबीएम अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा। पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में विशेष बर्न यूनिट तैयार की गई है, जो अगले तीन दिनों तक चौबीसों घंटे सेवाएं देगी।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया है। साथ ही डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को बिना देरी के इलाज मिल सके। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और पीबीएम अस्पताल अधीक्षक ने दीपावली के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य है कि आतिशबाजी से झुलसने वाले मरीजों को तुरंत राहत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ