पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन नोखा में एक प्रत्याशी ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों में पहले दिन नामांकन की स्थिति शून्य रही।
चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना शनिवार को जारी की गई। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 4 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोडक़र प्रतिदिन प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रात: 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
नोखा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी कार्यालय नोखा, पांचू के पंचायत समिति कार्यालय तथा जसरासर के ग्राम पंचायत सभागार में प्राप्त किए जा रहे हैं। रविवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।
चौथ चरण में जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।
बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को प्रात: 7 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। मतदान दलों को रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीसरे चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 12 तथा पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के अलावा 112 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1080 वार्ड पंचों के निर्वाचन होंगे। इसके लिए कुल 401 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इन चुनावों में कुल 3,41,622 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,79,277 पुरुष तथा 1,62,345 महिला मतदाता शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 4 नवंबर को सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। 5 नवंबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंचों का निर्वाचन होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ