Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने अवैध पादक पदार्थ के साथ होटल संचालक को दबोचा

rk
1 month ago
ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने अवैध पादक पदार्थ के साथ होटल संचालक को दबोचा

ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने अवैध पादक पदार्थ के साथ होटल संचालक को दबोचा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के नेतृत्व में एसआई रतनलाल की टीम को मंगलवार को मुखबिर से ठुकरियासर के पास स्थित होटल जय भैरुनाथ में डोडा पोस्त की सप्लाई करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। शाम करीब आठ बजे ठुकरियासर निवासी होटल संचालक रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा स्कूटी पर डोडा पोस्त लेकर होटल की ओर पहुंचा, तभी पुलिस टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से कुल 13 किलो 50 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसमें आठ किलो 950 ग्राम पोस्त चूरा और चार किला 100 ग्राम डोडा शामिल है। पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल अशोक, पुनीत कुमार, अशरफ और इंद्रलाल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: