खुलासा न्यूज,बीकानेर। न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज जयपुर में मुख्य न्यायाधिपति से मुलाकात की। जयपुर में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जी श्री एस. पी. शर्मा से मुलाकात कर सर्वप्रथम पुनर्गठन की पत्रांवली को आरएचसी से लॉ विभाग में प्रेषित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं पुनर्गठन के कार्य को अब अविलम्ब पूर्ण करवाकर कर्मचारीगण को कृतार्थ करने हेतु अनुरोध किया गया। न्यायाधिपति ने आश्वस्त करते हुए आवश्यक निर्देश मौखिक रूप से प्रदान किए। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में शहजाद खान, बृजेश शर्मा, शुगर सिँह गुर्जर, किशोर केवल रामाणी मौजूद रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ