मानसिक रुप से बीमार महिला के तेजाब पीने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मानसिक रुप से बीमार महिला के तेजाब पीने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। नाल बड़ी गांव में तेजाब पीने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस थाना नाल में मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतका की पहचान पराग कंवर उम्र 46 वर्ष पत्नी समेर सिंह, निवासी नाल बड़ी, जाति राजपूत के रूप में हुई है। रिपोर्ट में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने तथा तेजाब पीने के कारण उसकी मौत होने की जानकारी दर्ज है। घटना 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे की बताई गई है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ