100 करोड़ से अधिक में बनी मेडिसीन विंग जनता को की गई समर्पित, सीएम शर्मा ने किया लोकार्पण
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में 100 करोड़ से अधिक की राशि से तैयार की गयी मेडिसीन विंग आज आखिर जनता को समर्पित कर दी गयी है। लंबे समय से इस मेडिसीन विंग के लोकार्पण का इंतजार था। जिसको लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए लेकिन तमाम विरोध, प्रदर्शन के बाद आज प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा ने आज इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया है।
इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जन सवहयोग से स्वस्थ्य भारत का सपना साकार हो रहा है। सीएम ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में मरजीों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने की दिशा में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल विंग का निर्माण इसी संकल्प का परिणाम है।
सीएम ने कहा कि राजस्थानी जहां पर भ रहें है वहा अपने सामाजिक कार्यो से जुड़ा रहता है। हमारे प्रदेश की संस्कृति में सेवा, दान और सामाजिक सरोकार की समृद्ध परंपरा रही है और यहीं हमारी पहचान है। उन्होने कहा कि आर्थिक समृद्धि का समाज की सेवा में लगाने की भावना निश्चित रूप से अन्य भामाशाहों व आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
इस विंग में 527 बेड की क्षमता वाले चार मंजिला अत्याधुनिक चिकित्सा विंग का निर्माण किया गया है। जिसमें जनरल बेड के 20-20 बेड के 9 वार्ड, 3 आईसीयू वार्ड, 9 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही कुल 53 कॉटेज, वेटिंग हॉल का निर्माण किया गया है। परिसर में 76 हजार वर्ग फीट की पार्किंग एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित सभी आध्ुानिक सुविधाएं उपलब्ध है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह खींवसर, सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ