विवाहिता अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ हुई लापता, पुलिस से लगाई ढूंढने
विवाहिता अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ हुई लापता, पुलिस से लगाई ढूंढने
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ लापता हो गई है और पति ने थाने पहुंचकर उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।कालूबास निवासी श्यामसिंह ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को वह वसुंधरा कॉलोनी में श्रमिक का कार्य करने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व दो बेटियां अकेली थी। दोपहर करीब 1 बजे सी घर खाना खने आया तो पत्नी व बेटियां घर नहीं मिली। उसने तलाश के प्रयास किए परंतु उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी अपने साथ 20 हजार नगदी व घर में रखें आभूषण भी ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल छाजूराम को दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ