Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बडा खुलासा: एसपी के नाक के नीचे हवलदार ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन

rk
1 month ago
बडा खुलासा: एसपी के नाक के नीचे हवलदार ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन


बडा खुलासा: एसपी के नाक के नीचे हवलदार ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन
श्रीगंगानगर/बीकानेर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर  से एक बेहद गंभीर और सुरक्षा तंत्र को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट ने पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे, जिला पुलिस अधीक्षक (स्क्क) कार्यालय की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (ष्टष्ठक्र) सेल में ही सेंध लगा दी।
मामले में पुलिस ने अपनी ही टीम के एक हवलदार मंगतराम को तस्करों के साथ मिलीभगत और सरकारी ड्यूटी में गद्दारी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सेल में तैनात हवलदार मंगतराम ने पाकिस्तानी तस्करों और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के साथ साठगांठ कर ली थी।
बता दें कि वह न केवल पुलिस की गोपनीय सूचनाएं तस्करों तक पहुंचा रहा था, बल्कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई जाने वाली हेरोइन की खेप की सुरक्षित डिलीवरी में भी मदद कर रहा था। यह खुलासा तब हुआ, जब जिला पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने रावला थाना क्षेत्र में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला?
बीती 26 मार्च को रावला थाना क्षेत्र के चक 7-8 एसकेएम की रोही में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गिराए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर 10 किलो 830 ग्राम (कुल 20 पैकेट) उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की। इस कार्रवाई में पंजाब के फाजिल्का निवासी तस्कर हरमेश, रणजीत सिंह, सोनू सिंह, गुरप्रीत सिंह और कीर्तन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इस संवेदनशील ऑपरेशन के दौरान रावला क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम तकनीकी मदद के लिए स्क्क कार्यालय स्थित ष्टष्ठक्र सेल से संदिग्धों की फोन लोकेशन और कॉल डिटेल्स मांग रही थी। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद हवलदार मंगतराम ने टीम को सटीक जानकारी देने के बजाय गलत सूचनाएं देकर गुमराह किया। उसका उद्देश्य पुलिस टीम को भटकाना था, ताकि तस्करी में शामिल मुख्य आरोपी भाग सकें।
35 दिनों की जांच और मोबाइल रिकॉर्ड ने खोली पोल
पुलिस को हवलदार की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद आंतरिक जांच शुरू की गई। लगभग एक महीने की गहन जांच में चौंकाने वाले साक्ष्य मिले। मोबाइल कॉल रिकॉड्र्स (ष्टष्ठक्र) की जांच से पुष्टि हुई कि मंगतराम न केवल टीम को गुमराह कर रहा था, बल्कि वह गिरफ्तार किए गए तस्करों में से एक के साथ निरंतर सीधे संपर्क में था। वह पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी तस्करों को दे रहा था।
सबूत पुख्ता होने पर श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने कार्रवाई करते हुए मंगतराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा को सौंपी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती
यह मामला राजस्थान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक तरफ सीमा सुरक्षा बल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स दिन-रात सीमा पार से होने वाली ड्रोन तस्करी को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय के भीतर बैठा एक कर्मचारी दुश्मन देशों के सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था।
कठोर कार्रवाई के संकेत
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया, हवलदार मंगतराम ने 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामदगी वाले संवेदनशील मामले में जांच टीम को गुमराह करने का प्रयास किया और पकड़े गए आरोपियों के साथ उसके संबंध पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे सेवा से बर्खास्त करने और एनडीपीएस (हृष्ठक्कस्) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी प्रबल संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: