Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के वित्तीय लेन-देन की जांच

Bansal
shiv
shiv2
2 months ago
ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के वित्तीय लेन-देन की जांच
ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के वित्तीय लेन-देन की जांच
 
जयपुर/श्रीगंगानगर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महादेव ट्रेडिंग से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान सहित कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, ED के पटना क्षेत्रीय कार्यालय के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के तहत राजस्थान, दिल्ली और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच की जा रही है। राजस्थान में जांच का मुख्य केंद्र श्रीगंगानगर रहा, जहां कारोबारी एवं भाजपा नेता अशोक चांडक से जुड़े परिसरों पर ED की टीमें जांच में जुटी रहीं।
 
राजस्थान में पांच स्थानों पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, श्रीगंगानगर में अशोक चांडक से जुड़े चार परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई। वहीं, जयपुर के वैशाली नगर स्थित उनके रिश्तेदारों के निवास पर भी ED की टीम ने दस्तावेजों की जांच की और वित्तीय लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटाई।
 
कौन हैं अशोक चांडक?
अशोक चांडक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्ष 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में श्रीगंगानगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वे श्रीगंगानगर के प्रमुख कारोबारी माने जाते हैं और होटल, कृषि तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं।
 
ED की जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल ED की टीमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों, नकदी या अन्य साक्ष्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: