Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला आया सामने, जेल में बंद आरोपी फर्जी प्रवेश पत्र के साथ दबोचा

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला आया सामने, जेल में बंद आरोपी फर्जी प्रवेश पत्र के साथ दबोचा

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा मामला आया सामने, जेल में बंद आरोपी फर्जी प्रवेश पत्र के साथ दबोचा
पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-२०२५ की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान बीकानेर पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए फर्जी प्रवेश पत्र के जरिए परीक्षा में शामिल होने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस के मामले में बीकानेर जेल में बंद था और जमानत नहीं मिलने पर उसने जेल से बाहर आने तथा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए साजिश रची।दरअसल, बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में तीन से १४ अगस्त तक पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीकानेर स्थित पीटी/परेड ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। गुरुवार को दस्तावेजों की जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने गहन जांच की, जिसमें प्रवेश पत्र फर्जी पाया गया।क्चद्बद्यशठ्ठड्डड्ड ्रह्म्ह्ल रूद्बस्रप्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संदेश पुत्र उदनाथ सिद्ध (२५) निवासी मालासर, थाना जामसर, बीकानेर है। आरोपी एनडीपीएस मामले में केंद्रीय कारागार बीकानेर में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। पुलिस के अनुसार जमानत नहीं मिलने पर उसने फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करवाकर परीक्षा में शामिल होने की योजना बनाई। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां दस्तावेजों की जांच के दौरान उसका खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वाले तथा इस पूरी साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच और पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने, कूटरचना करने या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न करें और भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता एवं गरिमा बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: