Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले

rk
1 month ago
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले
 
खुलासा ऑनलाइन। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं।
 
प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव
आलोक गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर यूडीएच (शहरी विकास एवं आवासन) का प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा को अजमेर में रेवेन्यू बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हटाकर खान और पेट्रोलियम विभाग का एसीएस बनाया गया है। श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर एचसीएम रीपा महानिदेशक और आरएफसी के एमडी पद पर लगाया गया है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ युवा एवं खेल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। उनसे पर्यटन, पुरातत्व विभाग और आमेर विकास प्राधिकरण का प्रभार वापस ले लिया गया है।
 
शिक्षा और जलदाय विभाग में बदलाव
राजेश यादव को एचसीएम रीपा से हटाकर स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग का सचिव बनाया गया है।
 
नीरज के पवन का खेल विभाग से आईजीपीआरएस डीजी पद पर तबादला
खेल विभाग के सचिव नीरज के पवन का तबादला इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान के ममहानिदेशक के पद पर किया है। नीरज के पवन के तादले को खेल विभाग और क्रिकेट की सियासत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
 
पीसी किशन को 3 महीने 21 दिन एपीओ रहने के बाद पोस्टिंग
 
सेंट्रल डेपुटेशन से लौटने के बाद एपीओ चल रहे पूर्ण चंद किशन(पीसी किशन) को श्रम , कारखाना विभाग के सचिव और स्वास्थ्य सेवाएं ईसीएस के सचिव के पद पर पोस्टिंग दी है। सेंट्रल डेपुटेशन से लौटने के बाद पीसी किशन 29 दिसंबर 2025 से एपीओ चल रहे थे। हालांकि बिना पोस्टिंग उन्हें दौसा के प्रभारी सचिव का जिम्मा ​दे दिया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: