आखिर बीकानेर पुलिस नींद से जागी, टीपर की टक्कर से रिटायर्ड बैक अधिकारी के मौत के मामले में चालक को पकड़ा, ठेके की शिकायत एसीबी में की
आखिर बीकानेर पुलिस नींद से जागी, टीपर की टक्कर से रिटायर्ड बैक अधिकारी के मौत के मामले में चालक को पकड़ा, ठेके की शिकायत एसीबी में की
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के कचरा संग्रहण करने वाले टीपर की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत के मामले में नयाशहर पुलिस ने टीपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर सफाई और परिवहन ठेके को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए मृतक के परिजनों ने अब पूरे मामले में एसीबी को शिकायत की है।
नयाशहर थाना प्रभारी सरजीत सिंह ने बताया कि टीपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वो फरार हो गया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। संबंधित कंपनी से पूछताछ के बाद उसकी पहचान पुख्ता हुई। बाद में पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी को भी शिकायत
बीकानेर के सोलर कंपनी संचालक शरद दत्त आचार्य ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को शिकायत भेजकर ठेका आवंटन की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। शिकायत में टेंडर की शर्तों, भुगतान, अधिकारियों की भूमिका और ठेकेदार कंपनी को संभावित अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच कराने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर से हुए हादसे में केशवदत्त आचार्य की मौत का मामला भी उठाया गया है।
टेंडर प्रक्रिया से भुगतान तक उठाए सवाल
शिकायत में टेंडर प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। इसमें निविदा की अनुमानित लागत और वास्तविक अनुबंध राशि का आधार स्पष्ट करने, तकनीकी और वित्तीय पात्रता की शर्तों की निष्पक्षता जांचने तथा टेंडर मूल्यांकन और रु1 चयन की प्रक्रिया की पड़ताल करने को कहा गया है।
शरद दत्त आचार्य ने ठेकेदार कंपनी के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच मिलीभगत, हितों के टकराव या अनुचित वित्तीय लेन-देन की आशंका की जांच कराने का आग्रह किया है।
शिकायत में कंपनी को किए गए भुगतान का मिलान वास्तविक कचरा संग्रहण, वाहन संचालन, त्रक्कस् रिकॉर्ड, कर्मचारियों की उपलब्धता और निरीक्षण रिपोर्ट से कराने की मांग भी शामिल है।
आयुक्त और अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग
शिकायत में नगर निगम आयुक्त सहित टेंडर प्रक्रिया, अनुबंध मंजूरी, निगरानी और भुगतान से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने को कहा गया है।
इसके साथ ही टेंडर से जुड़े मूल दस्तावेज, फाइल नोटिंग, ई-टेंडर रिकॉर्ड, ई-मेल, भुगतान विवरण और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है।
केशवदत्त आचार्य की मौत का मामला भी उठाया
शिकायत में 31 अक्टूबर 2026 को नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर से हुए हादसे का भी उल्लेख किया गया है। इस हादसे में केशवदत्त आचार्य गंभीर रूप से घायल हुए थे और 9 नवंबर को उनका निधन हो गया था।
शरद दत्त आचार्य ने इस घटना के संदर्भ में ठेकेदार कंपनी के वाहन संचालन, चालक की नियुक्ति, प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और अनुबंध से जुड़ी जिम्मेदारी की जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना का आपराधिक मामला संबंधित पुलिस अधिकारी के पास है। ्रठेका प्रक्रिया और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े पहलुओं की जांच कराने का आग्रह किया गया है।
जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने या ठेकेदार को अनुचित लाभ देने के तथ्य सामने आने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
जरूरत पडऩे पर स्वतंत्र वित्तीय और तकनीकी ऑडिट कराने का आग्रह भी किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ