Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मेगा हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पढ़े खबर

rk
4 months ago
मेगा हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पढ़े खबर

 मेगा हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पढ़े खबर 

खुलासा न्यूज़। रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर रिको तिराहे के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर रतनगढ़ पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस के अनुसार पड़िहारा निवासी बनवारी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके चचेरे भाई सूरजाराम और उनके दोस्त खिराज शनिवार देर रात बाइक से मेगा हाईवे होते हुए संगम चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिको तिराहे के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से गवर्नमेंट जालान अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीबी अस्पताल, चूरू रेफर किया गया। चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस देर रात इमरजेंसी वार्ड पहुंची और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बनवारी मेघवाल की रिपोर्ट के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ गलत दिशा से टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। रतनगढ़ पुलिस के चूरू पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: