करंट की चपेट में आने से चार गायों की दर्दनाक मौत, निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
करंट की चपेट में आने से चार गायों की दर्दनाक मौत, निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव की ओरण में बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से चार सांडों (गोवंश) की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने विद्युत निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।ग्रामीणों के अनुसार तीन-चार दिन पहले हुई बारिश के दौरान अक्कासर सेकंड पावर हाउस से खेतों के ट्यूबवेलों की सप्लाई का एक बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। आरोप है कि इसकी सूचना के बावजूद विद्युत निगम ने समय पर तार को ठीक नहीं कराया। इस दौरान किसानों को टू-फेज बिजली सप्लाई मिल रही थी।रविवार को जब किसानों ने अपने स्तर पर बिजली पोल और लाइन की जांच की तो गांव की ओरण में बिजली का तार जमीन पर टूटा पड़ा मिला। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से चार गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ