कांग्रेस के अध्यक्ष व मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई तक आई नौबत, बीच बचाव कर रोका
कांग्रेस के अध्यक्ष व मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई तक आई नौबत, बीच बचाव कर रोका
बीकानेर। निकाय चुनाव के दौरान सिंबल चोरी व मीटिग में नहीं बुलाने की बात को लेकर कांग्रेस के दो नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई है। जानकारी के अनुसार नरेन्द्र भवन में पिछले दो दिन से सिंबल चोरी प्रकरण व उपमहापौर के चुनाव हारने को लेकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव आए हुए है। वहीं बुधवार को एयरपोर्ट रवाना होते समय पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल ने जिलाअध्यक्ष को कांग्रेस के कार्यक्रमों की सूचना नहीं देते हो इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तब जिलाअध्यक्ष ने कहा आप मुझे जिला अध्यक्ष मानते कहां हो आपने सार्वजनिक मंचों से ही ऐसा ही कहां है। ये सारा घटनाक्रम राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव रात के सामने हुआ एकबारगी वो भी हक्के बक्के रह गये। नोकझोंक इतनी तेज की दोनों के बीच हाथापाई की आई नौबत, कांग्रेस नेताओं ने किया बीच-बचाव राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव के सामने हुआ पूरा घटनाक्रम,राव भी देखकर रह गए हक्के बक्के,फिर कांग्रेस की कलह आई सामने,पंचायती राज चुनाव से पहले ये घटना
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ