Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH का महामुकाबला

rk
Yatra.com
2 months ago
IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH का महामुकाबला

IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH का महामुकाबला


बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आज भव्य आगाज होने जा रहा है। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं हैदराबाद टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले गए 25 मुकाबलों में से 13 मैच SRH ने जीते हैं, जबकि 11 में RCB को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा, जिसे हैदराबाद ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था।

RCB की ताकत: संतुलित टीम

RCB इस बार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों विभागों में संतुलित नजर आ रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल और वेंकटेश अय्यर नंबर तीन के लिए विकल्प हैं। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम अहम भूमिका निभाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने मजबूत टॉप ऑर्डर पर निर्भर रहेगी। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। ऑलराउंडर के रूप में लियम लिविंगस्टन और नीतीश रेड्डी अहम रहेंगे, जबकि गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर जिम्मेदारी होगी।

 

बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
तापमान: 20 से 32 डिग्री सेल्सियस
बारिश की संभावना: केवल 3%
हवा की रफ्तार: करीब 7 किमी/घंटा
संभावित प्लेइंग 11

RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम

SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट

कहां देखें लाइव मैच?
IPL 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। IPL 2026 की शुरुआत ही एक बड़े मुकाबले से हो रही है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेंगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: