Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी, जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया

rk
4 months ago
राजस्थान में एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी, जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया

राजस्थान में एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी, जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया

जैसलमेर। जैसलमेर के पोकरण में शुक्रवार शाम युद्धाभ्यास वायु शक्ति 2026 का सुपर सोनिक बूम के साथ आगाज हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के पूरे दृश्य को दिखाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की तरह जगुआर और मिराज ने दुश्मन के रनवे और हैंगर को उड़ाया। ये बिल्कुल वैसा ही था-जैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जगुआर और मिराज ने एक साथ रनवे और हैंगर को उड़ाया था।

एयरफोर्स की महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने सुखोई एमकेआई 30 विमान से डॉग फाइट दिखाई। सुखोई ने जगुआर विमान के साथ डॉग फाइट किया। सिमुलेटेड टारगेट हिट किया।

भारतीय वायु सेना ने दिखाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने किस तरह पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन पता कर उसे ध्वस्त किया। इंडियन एयर फोर्स ने डिकॉय ऑपरेशन चलाया।

इस ऑपरेशन के तहत एक डिकॉय विमान (मूविंग एनिमी एरियल टारगेट) भेजा गया, जिसे दुश्मन ने असली समझकर गिराया और भारतीय जेट गिराने का दावा किया, लेकिन एयर फोर्स ने यह नकली प्लेन पाकिस्तान के रडार की लोकेशन जानने के लिए भेजे थे। लोकेशन पता चलते ही वायु सेना ने अपने ड्रोन से हमला कर उन्हें खत्म कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की कमर तोड़ दी।

इस युद्धाभ्यास में पहली बार सी-130 विमान रात में रनवे पर उतरा। यहां जिन गरुड़ कमांडो ने लोगों को रेस्क्यू किया था, उन्हें इवेक्युएट किया गया।

युद्धाभ्यास के बाद एयरफोर्स की ओर से निर्मलजीत सिंह सेखों के शौर्य को सलाम करते हुए ड्रोन शो के दौरान उनकी तस्वीर उकेरी।

आज भी युद्ध अभ्यास में तेजस विमान ने भाग नहीं लिया। तेजस में तकनीकी गड़बड़ियों की खबरें आई थी और कहा जा रहा है कि सभी तेजस विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है।

इस अभ्यास को देखने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की।

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रचंड में को-पायलट के तौर पर उड़ान भरी। 25 मिनट की इस उड़ान में उन्होंने पोकरण न्यूक्लियर साइट और फिल्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कॉकपिट से रेडियो के माध्यम से देश के नाम संदेश देते भी दिया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: